प्याज की माला पहन सपाइयों ने किया प्रदर्शन

है। जिससे महंगाई कम हो सके। कहाकि मोबाइल से बात करना भी महंगा हो गया है। कानून का राज खत्म हो गया है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। रात होते ही महिलाएं घरों से निकलने से बचती है। इतना सब होने के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। सपाइयों ने कुछ लोगों में प्याज का वितरण भी किया। आदिल हुसैन ने कहाकि धान बेचने के लिए किसान भअक रहे हैं। उनका कोई सुनने वाला नही है। नगर पालिका अध्यक्ष इदरीश खां राकेश यादव इकबाल जावेद फ्लावर सफीउल्ला खां काजी नुरुलहुदा मोहम्मद उमर खान बहलोल नियाजी जावेद खान मोहम्मद सैय्यद इंजीनियर मोहम्मद शमीम खां नीरज शुक्ल आरके गुप्त चतुर्भुजी यादव अन्नू सिंह विजय मोर्या मोनू सिंह रामदाश यादव साहिल खान शरीफ आलम विक्की वर्मा वसीम खान राजू शाह संजय तिवारी दिनेश प्रताप व आलताफ मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:57 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:07 AM (IST)
प्याज की माला पहन सपाइयों ने किया प्रदर्शन
प्याज की माला पहन सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर : प्याज की बढ़ती कीमत के विरोध में सपाइयों ने सदर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने महंगाई पर नियंत्रण करने समेत पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम सदर डॉ. नागेंद्र नाथ को दिया।

पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव की अगुवाई में सपाई कैंप कार्यालय मुहल्ला पहलवारा से नारेबाजी करते हुए निकले। पूर्व मंत्री ने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। एक किलो प्याज 120 रुपये में बिक रहा है। गरीबों की थाली से प्याज गायब हो गई है। सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जिससे महंगाई कम हो सके। कहाकि मोबाइल से बात करना भी महंगा हो गया है। कानून का राज खत्म हो गया है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। रात होते ही महिलाएं घरों से निकलने से बचती है। इतना सब होने के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। सपाइयों ने कुछ लोगों में प्याज का वितरण भी किया। आदिल हुसैन ने कहाकि धान बेचने के लिए किसान भटक रहे हैं। उनका कोई सुनने वाला नही है। नगर पालिका अध्यक्ष इदरीश खां, राकेश यादव, इकबाल जावेद फ्लावर, सफीउल्ला खां, काजी नुरुलहुदा, मोहम्मद उमर खान, बहलोल नियाजी, जावेद खान, मोहम्मद सैय्यद इंजीनियर, मोहम्मद शमीम खां, नीरज शुक्ल, आरके गुप्त, चतुर्भुजी यादव, अन्नू सिंह, विजय मोर्या, मोनू सिंह, रामदाश यादव, साहिल खान, शरीफ आलम, विक्की वर्मा, वसीम खान, राजू शाह, संजय तिवारी, दिनेश प्रताप व आलताफ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी