डॉ.आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा

बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 11:01 PM (IST)
डॉ.आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा
डॉ.आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा

बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि अध्यक्ष उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन को भारतीय जनता पार्टी पूर्ण कर रही है। अन्य पार्टियां उनके नाम का उपयोग करते हुए पद प्रतिष्ठा व पैसा बनाया, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने डॉक्टर आंबेडकर के जन्म स्थली कर्म स्थली शिक्षा स्थली तमाम स्थानों पर स्मारक का निर्माण करके उनको हमेशा के लिए अमर किया। पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने उनके गांव जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के मिशन की देन है कि आज हम बलरामपुर के विधायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातियों की राजनीति नहीं करती, लेकिन सबका साथ सबका विकास के साथ साथ समाज देश खासकर अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कार्य करती है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि आज देश के सर्वोच्च गौरव के पद पर अनुसूचित जाति के साधारण परिवार से आए राम नाथ को¨वद को भारत का राष्ट्रपति बनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ¨सह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिराम विमल, जगदंबा सोनकर, मीडिया प्रभारी डीपी ¨सह, जिला महामंत्री डॉ अजय ¨सह ¨पकू, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, सीताराम सोनकर, चेतराम सोनकर, मंगल प्रसाद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी