मुख्य सचिव का आदेश भी पुलिस के लिए मायने नहीं

बलरामपुर : बलरामपुर चीनी मिल के मजदूर नेता हरिंद्र सिंह की हत्या मामले में जिला पुलिस के लिए मुख्य स

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 11:24 PM (IST)
मुख्य सचिव का आदेश भी पुलिस के लिए मायने नहीं

बलरामपुर : बलरामपुर चीनी मिल के मजदूर नेता हरिंद्र सिंह की हत्या मामले में जिला पुलिस के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन का आदेश भी कोई मायने नहीं रखता। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व नियमानुसार कठोर कार्रवाई के लिए एक माह पूर्व मिले निर्देश पर भी पुलिस ने अमल नहीं किया।

बता दें कि नगर के भगवतीगंज स्थित चीनी मिल में केन फील्ड सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत ऑल इंडिया नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश सचिव व प्रगतिशील चीनी मिल कर्मचारी संघ के संरक्षक/कार्यकारी अध्यक्ष 55 वर्षीय हरिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह की गत माह 22 सिंतबर सोमवार की सुबह सवा सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को हमलावरों ने उस समय अंजाम दिया था जब मजदूर नेता मिल करीब शंकरपुर गांव स्थित अपना खेत देखने गए थे। इस बहुचर्चित मामले मृतक के पुत्र पि्रंस सिंह द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह 'गुड्डू' तथा उनके पुत्र अर्पूव सिंह, संजय सिंह पुत्र बड़े सिंह,चिंटू सिंह व टिल्लू सिंह पुत्रगण सुकरू सिंह व दो अन्य निवासी गांव खगईजोत थाना बलरामपुर देहात के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि गुड्डू सिंह से यूनियन के वर्चस्व को लेकर विवाद था जिसमें उनके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया। इसी मामले में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन को 26 सितंबर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गोहार लगाई। मुख्य सचिव ने 27 सितंबर को जारी अपने आदेश में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को दोषी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी कराकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सूचना देने का निर्देश दिया था, लेकिन मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आदेश के एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मंगलवार को नगर कोतवाल राजकुमार यादव ने घटना स्थल का जायजा लेकर कुछ लोगों से पूछताछ जरूर की, लेकिन उसका भी कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया। पुलिस अधीक्षक बीडी शुक्ल कहते हैं कि मजदूर नेता हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी