नई कार्यकारिणी का होगा गठन

जिले के सभी बार संघ जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। वह एल्डर्स कमेटी का गठन कर 15 दिन के अंदर चार्ज हस्तांतरित करने का निर्देश प्रदेश बार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने दिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 10:01 PM (IST)
नई कार्यकारिणी का होगा गठन
नई कार्यकारिणी का होगा गठन

बलरामपुर :

जिले के सभी बार संघ जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। वह एल्डर्स कमेटी का गठन कर 15 दिन के अंदर प्रभार हस्तांतरित कर दें। यह निर्देश प्रदेश बार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने जिले के सभी बार संघों के पदाधिकारियों को दिया है। एल्डर्स कमेटी प्रभार हस्तांतरण के बाद नियमानुसार संघ का चुनाव निर्धारित अवधि में संपादित कराकर नई कार्यकारिणी को कार्यभार दिया जाएगा। सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने प्रदेश बार संघ के निर्देश का पूर्णतया पालन करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी