उम्र की सीमा न तोड़ दें जिलाध्यक्ष का सपना

नामांकन को लेकर प्रस्तावकों की तलाश - जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश सिंह विनय त्रिपाठी प्रदीप सिंह अजय सिंह पिकू कुसुम चौहान बृजेंद्र तिवारी विजय गुप्त व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में है। सभी को नामांकन के लिए पांच प्रस्तावकों की आवश्यकता है। 22 मंडल में 44 प्रस्तावक है। ऐसे में कौन किसका प्रस्ताव करता है। इसको लेकर भी गहमागहमी है। दूसरी तरफ उम्र सीमा का पालन सख्ती से हुआ तो वर्तमान समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी दावेदार की सूची से स्वयं बाहर हो जाएंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी डीपी सिंह का कहना है कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश कार्यालय से होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:09 AM (IST)
उम्र की सीमा न तोड़ दें  जिलाध्यक्ष का सपना
उम्र की सीमा न तोड़ दें जिलाध्यक्ष का सपना

बलरामपुर : भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन के साथ चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसको लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

फिलहाल दावेदारों की संख्या आठ तक पहुंच गई है। क्योंकि पार्टी की गाइड लाइन में जिलाध्यक्ष पद के लिए अपरिहार्य कारणों में 55 साल उम्र तय की गई है। उम्र की सीमा ने युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा दिया है। चुनाव अधिकारी गांव-गांव कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर टोह ले रहे हैं। चुनाव अधिकारी पार्टी के गोरखपुर परिक्षेत्र के मंत्री प्रेमचंद मिश्र व सह चुनाव अधिकारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक कर सभी से राय शुमारी की है। जिलाध्यक्ष के साथ चारों विधान सभा के लिए प्रदेश परिषद सदस्य का भी चुनाव होना है। चुनाव प्रक्रिया 11 बजे से अटल भवन में शुरू होगी। नाम वापसी के बाद सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी जाएगी।

नामांकन को लेकर प्रस्तावकों की तलाश : जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, विनय त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, अजय सिंह पिकू, कुसुम चौहान, बृजेंद्र तिवारी, विजय गुप्त व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में है। सभी को नामांकन के लिए पांच प्रस्तावकों की आवश्यकता है। 22 मंडल में 44 प्रस्तावक है। ऐसे में कौन किसका प्रस्ताव करता है। इसको लेकर भी गहमागहमी है। दूसरी तरफ उम्र सीमा का पालन सख्ती से हुआ तो वर्तमान समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी दावेदार की सूची से स्वयं बाहर हो जाएंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी डीपी सिंह का कहना है कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश कार्यालय से होगी।

chat bot
आपका साथी