आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

बलरामपुर : स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े छह बजे एमपीपी इंटर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Aug 2018 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 11:57 PM (IST)
आन-बान-शान से लहराया तिरंगा
आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

बलरामपुर : स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े छह बजे एमपीपी इंटर कॉलेज से प्रभात फेरी निकाली गई। सात बजे स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता हुई। आठ बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एडीएम अरुण कुमार, जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज सर्वेश कुमार व सीडीओ कृतिका ज्योत्सना ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। शिक्षण संस्थानों में नौ बजे तिरंगा फहराया गया। मेधावियों को सम्मान भी मिला। नगर में विकास कार्यों की झांकी भी निकाली गई। जिसमें बेसिक शिक्षा पहले, स्वच्छता विभाग दूसरे व जलनिगम की झांकी तृतीय स्थान पर रही। केंद्रीय विद्यालय में सदर विधायक पल्टूराम ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना, अजय ¨सह ¨पकू देवमणि शुक्ल मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय धुसाह प्रथम में प्रधानाचार्य की देखरेख में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पॉयनियर पब्लिक, जीसस मेरी स्कूल एंड कॉलेज, सेंट जेवियर्स, बाबू हरीकांत बाल भारती, एमपीपी, डीएवी, ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज, बालिका विद्यालय व एमएलके महाविद्यालय में ध्वजारोहण हुआ। इस दिन बच्चे तिरंगी पट्टी, टोपी, फ्रेंडशिप बैंड, स्टीकर, छोटे व बड़े झंडा के जश्न मानते दिखे। एमएलके महाविद्यालय के कवि सम्मेलन में शायरों ने कविता पढ़ी। उतरौला के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में स्वाधीनता दिवस पारंपरिक रूप से मनाई गया। रिक्शा चालकों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। विधायक राम प्रताप वर्मा ने श्रीराम तीर्थ चौधरी इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया। तहसील में एसडीएम जेपी ¨सह व नगर पालिका में अध्यक्ष मुहम्मद इदरीस खां ने तिरंगा फहराया। मुहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कालेज, आदर्श विद्यालय, स्कालर्स एकेडमी, एमजे एक्टीविटी, डीजेवाई इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। तुलसीपुर तहसील में एसडीएम सतीश त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। कैंब्रिज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। रमवापुर गांव में ग्रामीणों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। गैंसड़ी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम कुमार जायसवाल ने ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण किया। मझौली कन्या इंटर कालेज में पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने तिरंगा फहराया। मारकंडेय ¨सह मेमोरियल इंटर कॉलेज बकौली, फातिमा डिग्री कालेज, डीपीएस डिग्री कालेज चैपुरवा, नूर इंटर कॉलेज भी तिरंगा फहराया। सादुल्लाहनगर के बाबा पब्लिक स्कूल परसिया, हाजी लाल मुहम्मद इंटर कालेज, बेगम हाजी इस्माईल बालिका इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय बौरेपुर, देवरिया इनायत, खम्हरिया, बदलपुर में कार्यक्रम हुए। ललिया क्षेत्र के सीएचसी शिवपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय ललिया, प्राथमिक विद्यालय सुगानगर लहैरी, भुसैलिया में ध्वजारोहण हुआ। पचपेड़वा में एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा चौकी बढ़नी में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें पड़ोसी देश नेपाल के जवान भी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी