21 बोटा खैर लकड़ी लदी पिकअप के साथ चालक गिरफ्तार

चालक सोमनाथ चौहान निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर को जेल भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 10:08 PM (IST)
21 बोटा खैर लकड़ी लदी पिकअप के साथ चालक गिरफ्तार
21 बोटा खैर लकड़ी लदी पिकअप के साथ चालक गिरफ्तार

बलरामपुर : सशस्त्र सीमा बल नौवीं वाहिनी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बघेलखंड बांध के निकट 21 बोटा खैर की लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी है। चालक सोमनाथ चौहान निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर को जेल भेजा गया है।

एसएसबी गुरुंग नाका के कमांडेंट सूरज सिंह व रेंजर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खैर लदी पिकअप लेकर लकड़ी तस्कर भाग रहे हैं। पिकअप का पीछा कर बघेलखंड बांध के पास पकड़ लिया गया। खैर की लकड़ी लदी पिकअप को जनकपुर रेंज कार्यालय लाकर खड़ा किया गया है। चालक को जेल भेज दिया गया है। अज्ञात कारणों से लगी आग में छह मकान राख

बलरामपुर : क्षेत्र के जनकपुर गांव के मजरे जीवडीह में अज्ञात कारणों से लगी आग में छह मकान जलकर राख हो गए। गृहस्थी का सारा सामान जल जाने से अग्निकांड पीड़ितों का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

बताया जाता है कि रविवार को गांव निवासी सतीराम के घर से उठी चिगारी देखते ही देखते भीषण आग में बदल गई। आग में पतिराम के घर में रखी 20 हजार नकदी, जेवरात व अन्य सामान राख हो गए। आग ने बच्चूलाल, लड्डूलाल, महंगू, लड्डन के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। निवर्तमान प्रधान रहीम खान ने अग्निकांड पीड़ितों के लिए राशन की व्यवस्था कराई है। लेखपाल नीरज कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर लिया गया है। जल्द ही अग्निकांड पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी