नोटबंदी की बरसी पर बिफरे कांग्रेसी, मनाया काला दिवस

बलरामपुर : कांग्रेसियों ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:57 PM (IST)
नोटबंदी की बरसी पर बिफरे कांग्रेसी, मनाया काला दिवस
नोटबंदी की बरसी पर बिफरे कांग्रेसी, मनाया काला दिवस

बलरामपुर :

कांग्रेसियों ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कक्ष के सामने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल को दिया। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार ¨सह ने कहाकि केंद्र सरकार ने दो साल पहले अचानक नोटबंदी कर दी थी। जिससे देश में आर्थिक संकट फैल गया। आज भी लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। छोटे-बड़े किसान व व्यापारी सभी परेशान हैं। रिजर्व बैंक ने खुद भी नोटबंदी के फैसले को गलत बताया है। क्योंकि बाजार का सारा पैसा बैंकों में जमा हुआ। उसमें काला धन नहीं मिला। कहाकि केंद्र सरकार बताए कि नोटबंदी से कितने लोगों को रोजगार दिया गया है। कितने लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पूर्व विधायक अशफाक व अख्तर हुसैन ने कहाकि नोटबंदी से आम जनता की परेशानी बढ़ी है। देश को कुछ मिला नहीं है। अब सरकार रिजर्व बैंक के आपातकालीन कोष के पैसे के लिए धारा सात लागू करने के प्रयास में है। जिससे देश के खजाने को लूटा जा सके। कहाकि वर्तमान जीएसटी प्राविधानों में संशोधन की आवश्यकता है। कांग्रेसियों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए नोटबंदी से देशवासियों को हुए लाभ का विवरण मांगा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, डॉ. पंकज गुप्त, मनीष ओझा, प्रतीक मिश्र, विनय मिश्र, राजा सिद्दीकी, आसिफ, अहमद रजा, हफीजुल्ला, अजय, मोहम्मद जमील, राजेश पांडेय, माधव कश्यप व मास्टर हनीफ ने अपनी बात कही।

chat bot
आपका साथी