कोहरे ने बढ़ाई ठंड, असहायों को बांटा गया कंबल

लोगों ने राहत महसूस की। तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड को देखते हुए रोटरी ग्रेटर क्लब ने रविवार को हरैया क्षेत्र में निराश्रित व दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्र ने सात गांवों के 125 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। संस्था संयोजक संजय शर्मा, संस्थापक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव डॉ. जुबेर अहमद, वसी अहमद, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ ¨सह, एमपी तिवारी, सुभाष चंद्र मिश्र मौजूद रहे। हरैया सतघवा संवादसूत्र के अनुसार भाजपा नेत्री स्वाती तिवारी व अवधेश शुक्ल ने जोगिया , बनकटवा खुर्द व पतझी में असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। दूसरी तरफ हरैया थाना क्षेत्र के यूपी डायल 100 पीआरवी 24

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 10:59 PM (IST)
कोहरे ने बढ़ाई ठंड, असहायों को बांटा गया कंबल
कोहरे ने बढ़ाई ठंड, असहायों को बांटा गया कंबल

बलरामपुर : दिनोंदिन बढ़ रही ठंड से जनजीवन बेहाल है। सुबह घना कोहरा छाया रहने से लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड को देखते हुए रोटरी ग्रेटर क्लब ने रविवार को हरैया क्षेत्र में निराश्रित व दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्र ने सात गांवों के 125 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। संस्था संयोजक संजय शर्मा, संस्थापक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव डॉ. जुबेर अहमद, वसी अहमद, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ ¨सह, एमपी तिवारी, सुभाष चंद्र मिश्र मौजूद रहे। हरैया सतघवा संवादसूत्र के अनुसार भाजपा नेत्री स्वाती तिवारी व अवधेश शुक्ल ने जोगिया , बनकटवा खुर्द व पतझी में असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। दूसरी तरफ हरैया थाना क्षेत्र के यूपी डायल 100 पीआरवी 2480 के आरक्षी हरेकृष्ण तिवारी, बृजेश शुक्ल व तौफीक अली ने चौधरीडीह में नेत्रहीन व्यक्ति को कंबल देकर मदद की। गन्ना क्रय केंद्र धामपुर, दीनानगर, बरदौलिया, हरैया सतघरवा, मणिपुर, इमिलिया सहित प्रमुख बाजारों में अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी