अवैध शिकार के मामले में जांच शुरू

By Edited By: Publish:Fri, 09 Mar 2012 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2012 10:15 PM (IST)
अवैध शिकार के मामले में जांच शुरू

बलरामपुर, गनेशपुर बीट में किए गए हिरनों के अवैध शिकार के मामले की जांच डीएफओ ने शुरू कर दी है। घटना स्थल पर मिले रक्त के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है।

बीते चार मार्च की रात बरहवा रेंज अंतर्गत नंदमहरा (गनेशपुर) बीट में अज्ञात लोगों ने दो हिरनों का शिकार किया था। खेत में मचान बनाकर सो रहे कुछ लोगों ने सर्च लाइट के उजाले में एक शिकारी को पहचान लिया था। घटना की जानकारी बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी बाम्बे के सदस्य पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने डीएफओ बीपी सिंह को दी। पाटेश्वरी प्रसाद ने पांच मार्च को घटना स्थल का जायजा लिया था। उनका कहना है कि नंदमहरा के आसपास तेंदुआ की आवाज बराबर सुनी जा रही थी। इससे लगता है कि तेंदुआ भी घायल हो गया है।

डीएफओ बीपी सिंह शुक्रवार को घटना की जांच करने गए थे। उन्होंने बताया कि जंगल में हिरन के रक्त बिखरे मिले हैं। संभवत: शिकारियों की गोली से दो हिरन मारे गए हैं। अवैध शिकार में वनकर्मियों के भूमिका की जांच अभी चल रही है। रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी