पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी

बलरामपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पार्टी को मजबूत बना

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 11:39 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी

बलरामपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को राष्ट्र निर्माता बताया। साथ ही जिला मेमोरियल व महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी महान विभूतियों में से एक हैं। इनके द्वारा किए गए कार्यो से देश विकास के पथ पर है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्त ने कहा कि राजीव जी सौम्य व्यक्तित्व एवं महान नेता थे। उनके कार्यो को आज भी लोग याद करते हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की सोच हमेशा विकासवादी रही। पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहर अध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने संचार क्रांति व पंचायती राज व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्हें देश का महान सपूत बताया। कार्यक्रम में जिला सचिव हनीफ मास्टर, राजकुमार गुप्त, बृजेश, अजीत, पवन सिंह, धर्मेद्र सिंह, रमेश चतुर्वेदी ने श्रद्धासुमन अर्पित की।

chat bot
आपका साथी