शिक्षण संस्थानों को बचाने की लड़ाई लड़ेगी युवा कांग्रेस

बलिया भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोड़वेज तिराहे पर प्रदेश सचिव रूपेश चौबे के नेतृत्व में जेएनयू में हुए हिसात्मक घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह व दिल्ली प्रशासन का विरोध प्रर्दशन करते हुए नारे बाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजन किया। सभा को सम्बोधित करते हुए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 04:47 PM (IST)
शिक्षण संस्थानों को बचाने की लड़ाई लड़ेगी युवा कांग्रेस
शिक्षण संस्थानों को बचाने की लड़ाई लड़ेगी युवा कांग्रेस

जासं, बलिया : भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोड़वेज तिराहे पर प्रदेश सचिव रूपेश चौबे के नेतृत्व में जेएनयू में हुए हिसात्मक घटना को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह व दिल्ली प्रशासन का विरोध करते हुए नारेबाजी की। पुतला दहन भी किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजन किया। सभा को सम्बोधित करते हुए जैनेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के शिक्षण संस्थानों के बचाव के लिए हर स्तर की लड़ाई लडेगी व केन्द्र सरकार को मुंहतोड़ जबाब देंगी। प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि युवाओं व छात्रों पर हो रहा अत्याचार काफी निदनीय है। पुतला दहन में हर्षित दूबे, गिरीश कांत गांधी, विवेक ओझा, अबूल फैज, बंटी मिश्रा, देवेश तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, दुर्गेश पटेल, सिद्धार्थ सिंह, रवि पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्र, कासीद अहमद, आशीष कुमार, भोलू पाण्डेय, हमीद राजा इत्यादी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी