गेहूं खरीद के बाद अब भर गया गोदाम, बलिया के गड़वार में गेहूं खरीद ठप

गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। कई केंद्र बंद पड़े हैं। वहीं जहां खरीद शुरू हुई वहां अब भंडारण की समस्या आ रही है। पीसीएफ द्वारा संचालित गड़वार क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं की खरीद एक की जगह 22 अप्रैल से शुरू हुई।

By Edited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:22 PM (IST)
गेहूं खरीद के बाद अब भर गया गोदाम, बलिया के गड़वार में गेहूं खरीद ठप
गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। कई केंद्र बंद पड़े हैं। वहीं जहां खरीद शुरू हुई, वहां अब भंडारण की समस्या आ रही है। पीसीएफ द्वारा संचालित गड़वार क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं की खरीद एक की जगह 22 अप्रैल से शुरू हुई।

एक मई को गोदाम भर जाने के कारण खरीद बंद हो गई है। इस क्रय केंद्र पर डेढ़ सौ से ज्यादा किसानों का पंजीकरण हुआ है। अभी तक सिर्फ 10 किसानों से 601 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। वेयर हाउस तक गेहूं ढुलाई का कोई प्रबंध न होने के कारण गोदाम खाली नहीं किया गया है। गोदाम की भंडारण क्षमता 500 क्विंटल है। प्रतिदिन किसान चक्कर लगा रहे हैं। शाहपुर क्रय केंद्र का भी यही हाल है। यहां 22 अप्रैल से खरीदारी शुरू हुई और 29 अप्रैल तक 19 किसानों से 1250 ¨क्वटल गेहूं की खरीद के बाद गोदाम भर गया। यहां भी खरीद ठप हो गई है।

चिलकहर केंद्र पर भी गोदाम फुल  : स्थानीय ब्लाक के एक मात्र मार्केटिंग विभाग के क्रय केंद्र नगपुरा पर कई दिनों से खरीद बंद है। यहां भी गोदाम फुल है। चिलकहर के विपणन निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 2435 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। टोकन के अनुसार किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। गोदाम खाली नहीं होने से परेशानी हो रही। शाहपुर की भी वही कहानी शाहपुर क्रय केंद्र का भी यही हाल है। यहां 22 अप्रैल से खरीदारी शुरू हुई और 29 अप्रैल तक 19 किसानों से 1250 ¨क्वटल गेहूं की खरीद के बाद गोदाम भर गया। यहां भी खरीद ठप हो गई है।

chat bot
आपका साथी