चांददियर के ग्रामीणों ने कटान पीड़ितों को बसने से रोका

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) इब्राहिमाबाद नौबरार के कटान पीड़ित जो सरयू नदी में घर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:26 PM (IST)
चांददियर के ग्रामीणों ने कटान पीड़ितों को बसने से रोका
चांददियर के ग्रामीणों ने कटान पीड़ितों को बसने से रोका

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : इब्राहिमाबाद नौबरार के कटान पीड़ित जो सरयू नदी में घर गिरने के बाद बीएसटी बंधा पर रह रहे हैं, वे शुक्रवार को चांददियर में स्थित सरकारी जमीन पर बसने के लिए पहुंचे तो चांददियर के ग्रामीणों ने प्रधान विनोद यादव के नेतृत्व में बसने से रोक दिया। प्रधान का कहना है कि हमारे गांव की जमीन में बाहर का कोई कटान पीड़ित नहीं बसेगा। यह जमीन गांव के विकास कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि कटान पीड़ितों को बसाने को लेकर लंबे समय से प्रयास जारी है। कटान पीड़ितों की ओर से इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन नहीं चाहता है कि बेघर लोग अपना आशियाना बनाएं। पंचायत के 153 कटान पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने जमीन का पट्टा दे दिया है लेकिन वे जमीन पर सात वर्षों में भी कब्जा नहीं दिला पाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से मिलकर आगे की कार्रवाई करने को आग्रह करूंगा।

chat bot
आपका साथी