सर्वधर्म समभाव के विचार से ही होगी देश की तरक्की

-मकर संक्रान्ति का पर्व धर्मनिरपेक्षता का परिचायक: शहनवाज हुसैन -युवा चेतना के तत्वावधान में हुआ वृहद मकर संक्रांति मिलन समारोह जागरण संवाददाता, बलिया: मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मकर संक्रान्ति के अवसर पर युवा चेतना द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक मिसाल है। कहा की सर्वधर्म संभाव के विचार से ही देश की तरक़्क़ी हो सकती है। देश निर्माण हेतु युवाओं को आगे आना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 10:57 PM (IST)
सर्वधर्म समभाव के विचार से ही होगी देश की तरक्की
सर्वधर्म समभाव के विचार से ही होगी देश की तरक्की

जागरण संवाददाता, बलिया: मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के तत्वावधान में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व धर्मनिरपेक्षता का परिचायक है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। सबका साथ सबका विकास हो रहा है। सरकार ने सवर्णो को आरक्षण दिया है उसमें मुसलमान भी शामिल हैं। कहा , कांग्रेस हताश है, राहुल गांधी को देखकर दु:ख होता है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सर्वधर्म समभाव के विचार से ही देश की तरक्की हो सकती है। देश निर्माण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। रोहित कुमार ¨सह ने कहा कि हर साल बलिया में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बलिया क्रांतिभूमि है। महासचिव अजय राय मुन्ना अवधेश राय, प्रेम प्रकाश ¨सह, केशरीनंदन त्रिपाठी, हरीनारायण राय, प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डु, रघुपति ¨सह, डा. अखिलेश राय, अभिराम त्रिपाठी, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी