शक्ति ¨सह के विरोध में विद्यार्थी परिषद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान मे सोमवार को युवा शक्ति भवन मालगोदाम चौराहे पर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष शक्ति ¨सह विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंक गया। नगर मंत्री शिवम मिश्र ने कहा की संगठन का कार्यकर्ता जब अपने अंदर जातिवाद, क्षेत्रवाद व साम्प्रदायिकता की भावना रखता है तो उसका विरोध अवश्य होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 09:40 PM (IST)
शक्ति ¨सह के विरोध में विद्यार्थी परिषद
शक्ति ¨सह के विरोध में विद्यार्थी परिषद

जासं, बलिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में सोमवार को युवा शक्ति भवन मालगोदाम चौराहे पर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष शक्ति ¨सह विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंक गया। नगर मंत्री शिवम मिश्र ने कहा की संगठन का कार्यकर्ता जब अपने अंदर जातिवाद, क्षेत्रवाद व सांप्रदायिकता की भावना रखता है तो उसका विरोध अवश्य होना चाहिए। ऐसी दशा में उसका हर हाल मे विरोध किया ही जाएगा। छात्रनेता अमन तिवारी ने कहा की राष्ट्रवादी विचारधारा की गंगा मे कुत्सित मानसिकता वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में हम इस तरह के किसी भी वक्तव्य व व्यक्ति का विरोध करते है। इस मौके पर दुर्गेश दुबे, आंनद चंद्रवंशी, अभय गिरि, विवेक पांडेय, सोनू ¨सह, अजय गिरि, मनीष जायसवाल, आदर्श, ¨प्रस, रतन, सनी, अंकुर आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी