पोखरे में मिला गायब युवक का कंकाल, हत्या की आशंका

पोखरे में मिला गायब युवक का कंकाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:03 AM (IST)
पोखरे में मिला गायब युवक का कंकाल, हत्या की आशंका
पोखरे में मिला गायब युवक का कंकाल, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव में 67 दिन बाद गायब युवक का शव गांव के उत्तर तालाब में शुक्रवार की दोपहर में मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। युवक के शव का केवल कंकाल ही बचा है। पोखरे से जलकुम्भी की सफाई करते वक्त लोगों की नजर जलकुम्भी के नीचे पड़े सड़े शव पर पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का शव मिलने के बाद हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी गई है।

थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव में गांव से उत्तर तरफ स्थित पोखरे में लगी जलकुम्भी को साफ करने के लिए कुछ लोग पोखरे में उतरे। जलकुम्भी साफ करने के दौरान ही उसके बीच उनको एक क्षत विक्षत सड़ा हुआ शव दिखाई दिया। जलकुम्भी के बीच शव के मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पोखरे पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। सूचना मिलने पर नगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को तालाब से निकालने के बाद उसकी पहचान गांव के ही 22 वर्षीय अंचल राजभर के रूप में हुई। जो 8 अक्टूबर 2019 को लापता हो गया था। इसकी गुमशुदगी 13 अक्टूबर को उसके भाई मिथिलेश ने दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि उक्त युवक की गुमशुदगी की प्राथमिकी उसके भाई मिथिलेश राजभर की तहरीर पर दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज के बाद उस युवक की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। अक्टूबर में गायब हुए युवक का लगभग दो माह बाद शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी के बीच हत्या और आत्म हत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है।

chat bot
आपका साथी