कार-टेंपो टक्कर, सात लोग घायल

जासं इंदरपुर (बलिया) गड़वार-नगरा मार्ग के रामपुर राइस मिल के सामने रविवार की शाम कार व टेंपो की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। कार सवार तीन व टेंपो सवार चार घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय भेजवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 04:41 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 04:41 PM (IST)
कार-टेंपो टक्कर,  सात लोग घायल
कार-टेंपो टक्कर, सात लोग घायल

जासं, इंदरपुर (बलिया) : गड़वार-नगरा मार्ग के रामपुर राइस मिल के सामने रविवार की शाम कार व टेंपो की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। कार सवार तीन व टेंपो सवार चार घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। कार नगरा की तरफ से जा रही थी वहीं टेंपो सवारी लेकर कुरेजी जा रहा था।

घायलों में तीन लोगों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। टेंपो चालक बसंत पासवान 32 वर्ष सोनपुरवा, रामरति 40 वर्ष व सुनीता 35 वर्ष निवासी सोनपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक बसंत को जिला चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं शेष घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी