भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम पुण्यतिथि पर हनुमानगंज स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि 27 वर्ष पहले हमें अटल जी की अगुवानी में कश्मीर जाने का मौका मिला था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 07:51 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 01:00 AM (IST)
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को किया नमन
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को किया नमन

जागरण संवाददाता, बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं संग अन्य कृतज्ञजनों ने अटल जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

हनुमानगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारत का संसदीय इतिहास सदैव उनका गुणगान करेगा। वर्तमान में किसानों को मिल रही छह हजार की सहयोग राशि अटल बिहारी के प्रेरणा से ही साकार हो पाया है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर अटल बिहारी बाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वाजपेयी विचारों का एक समृद्ध पेड़ थे। आज उनके विचार बगीचे का रूप ले चुका है।

इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश्वर सिंह, गोपाल सिंह, अनूप चौबे, देवव्रत दुबे, संतोष पांडेय, राजेश गुप्त आदि मौजूद थे। उधर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी कविताओं का वाचन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और हम सबके प्रेरणास्त्रोत के रूप में अटल जी को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर संजीव कुमार डंपू, विमल पाठक, प्रमोद पाण्डेय, नवीन सिंह, महाबीर पाठक, अखिलेश चौबे, अमित सिंह, कमलेश पांडेय व घनश्याम पांडेय आदि मौजूद थे।

नगरा : पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि अतिथि गृह में मनाई गई। भाजपा नेताओं ने वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तिगत व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने वाजपेयी को एक कुशल राजनेता व अच्छा कवि बताया। कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर भय भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की कल्पना को साकार किया जा सकता है।

इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह पप्पू, अमरेंद्र सोनी, फतेहबहादुर सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में गड़वार कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। मंडल अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय ने वाजपेयी को एक कुशल राजनीतिज्ञ व कवि बताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा, राकेश सिंह मुन्ना, धनंजय सिंह, धनशेर मौर्य, पिटू बाबा, रिकू उपाध्याय, संजय सिंह, मोहन लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी