उर्वरक की 28 दुकानों पर छापे, लिए गए 13 नमूने

जागरण संवाददाता बलिया उप जिलाधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जनपद के क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:44 PM (IST)
उर्वरक की 28 दुकानों पर छापे, लिए गए 13 नमूने
उर्वरक की 28 दुकानों पर छापे, लिए गए 13 नमूने

जागरण संवाददाता, बलिया : उप जिलाधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जनपद के कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने कुल 28 दुकानों पर छोपमारी कर 13 संदिग्ध नमूने लिए। तहसील रसड़ा व बिल्थरारोड में जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल द्वारा 13 उर्वरक कारोबारियों की दुकानों से चार संदिग्ध नमूने लिए गए। तहसील बांसडीह एवं बैरिया में अपर जिला कृषि अधिकारी ने तीन, सदर व सिकंदरपुर क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने छह दुकानों से नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक 113 संदिग्ध उर्वरक नमूने संग्रहित किए गए हैं। तीन नमूनों के गलत होने की पुष्टि होने पर दुकानदार का उर्वरक लाइसेंस निरस्त किया गया है। बीज और खाद की दुकानों पर छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। हर दुकानदार पाश मशीन से ही उर्वरक की बिक्री करेगा। नकली खाद व बीज मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ संबंधित पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी