दस वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) भीमपुरा थाना के शाहपुर टिटिहा गांव से करीब दस वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में मुख्य न्यायिक दण्डाध्किारी बलिया के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इधर आरोपियों में जबरदस्त हड़कंप सा मचा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 06:23 AM (IST)
दस वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
दस वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : करीब दस वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बलिया के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इधर आरोपियों में जबरदस्त हड़कंप मचा है।

रमावती देवी पत्नी गोपी राजभर ग्राम सब्दलपुर शाहपुर टिटिहा की लिखित तहरीर पर हुए दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को दस वर्ष पूर्व गांव के एक दबंग युवक ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया था। किसी अन्य प्रांत में नौकरी करने का बहाना बनाकर कई महीने तक टालता रहा। बाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने शाहपुर टिटिहा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सिंहासन चौहान की मदद से पुलिस से मदद की गुहार तो लगाई कितु युवक के प्रभाव में आकर पुलिस ने कोई मदद नहीं किया। इसके कारण दस वर्ष से आरोपी निश्चित है और बेटी के लिए न्याय की आस लगाएं महिला बिना किसी सहारा के किसी तरह जीवन काट रही है।

भीमपुरा इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दस वर्ष पुराने मामले में बलिया न्यायालय के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जांच हो रही है। जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी