सेना भर्ती में उम्र सीमित करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) सेना भर्ती में उम्र सीमा 21 से 23 वर्ष तक सीमित कर दिए जाने व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:55 PM (IST)
सेना भर्ती में उम्र सीमित करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन
सेना भर्ती में उम्र सीमित करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : सेना भर्ती में उम्र सीमा 21 से 23 वर्ष तक सीमित कर दिए जाने व रसड़ा की बंद चीनी मिल की खाली पड़ी भूमि को प्रशासन द्वारा जोतवा दिए जाने के विरोध में बुधवार को सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया।

सैकड़ों युवा भर्ती के लिए उक्त भूमि पर दौड़ लगाते थे। बुधवार को सुबह 11 बजे पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने रसड़ा रोडवेज से पद यात्रा कर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम प्रभुदयाल को सौंपा। अमित उपाध्याय, जितेंद्र कुमार, अंकित सिंह, जयप्रकाश, धीरज तिवारी, जयप्रकाश भारती आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी