संपूर्ण व्यक्तित्व की पहचान है हिदी भाषा

जागरण संवाददाता बलिया हिदी भाषा संपूर्ण व्यक्तित्व की पहचान है। व्यक्ति को समझ पूर्वक जीने में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 06:09 PM (IST)
संपूर्ण व्यक्तित्व की पहचान है हिदी भाषा
संपूर्ण व्यक्तित्व की पहचान है हिदी भाषा

जागरण संवाददाता, बलिया : हिदी भाषा संपूर्ण व्यक्तित्व की पहचान है। व्यक्ति को समझ पूर्वक जीने में हिन्दी भाषा का विकास निहित है। इससे जीवन के धरातल पर विकास की सरिता स्वत: प्रवाहित होने लगेगी। उक्त बातें जिला एवं सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में आयोजित हिदी सप्ताह कार्यक्रम के समापन पर कहीं।

इसके पूर्व जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला जज ने अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय दयाराम, अपर न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 प्रणविजय सिंह, सिविल जज (जूडि) पूर्वी अजीत कुमार, अरुण कुमार गुप्त, अधिवक्ता प्रदीप कुमार, विपुल सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एसपी त्रिपाठी ने हिदी के विकास पर चर्चा की। इस मौके पर एडीजे द्वितीय दिनेश कुमार मिश्र, हिदी अधिकारी सिविल जज पूनम कर्णवाल, सीजेएम रमेश कुमार, विजयभानु, रिचा वर्मा, अविनाश मिश्र, अनुज ठाकुर आदि मौजूद थे। संचालन अशोक कुमार ओझा ने किया।

chat bot
आपका साथी