धान क्रय केंद्र न खुलने से आक्रोश

जासं पूर (बलिया) विकास खंड पंदह अंतर्गत अब तक कहीं भी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:39 PM (IST)
धान क्रय केंद्र न खुलने से आक्रोश
धान क्रय केंद्र न खुलने से आक्रोश

जासं, पूर (बलिया) : विकास खंड पंदह अंतर्गत अब तक कहीं भी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में रामबहादुर सिंह निवासी पूर का कहना है कि सरकार का निर्देश था कि दो नवंबर से ही हर धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान की खरीदारी सुनिश्चित किया जाय लेकिन सरकार के दावे खोखला साबित हो रहे हैं। खरीदारी नहीं होने से किसान निराश हैं। बिचौलियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसान के पास विवशता है कि जब वह धान की फसल बेचता है तब रबी फसल की बोआई करता है। इस साल अत्यधिक बरसात होने से बहुत किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। जो कुछ फसलें बची हैं उसको भी कोई खरीदने वाला नहीं है। ऐसी हालत में किसान के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। किसानों ने मांग की है कि तत्काल धान क्रय केन्द्रों का संचालन सुनिश्चित की जाए।

chat bot
आपका साथी