संगठन मंत्री ने बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों के कसे पेंच

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को बिल्थरारोड में सलेमपुर लोकसभा के चुनावी तैयारी की समीक्षा की और पार्टी पदाधिकारियों संग बंद कमरे में बैठक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 May 2019 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2019 11:47 PM (IST)
संगठन मंत्री ने बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों के कसे पेंच
संगठन मंत्री ने बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों के कसे पेंच

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को बिल्थरारोड में सलेमपुर लोकसभा सीट की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों के पेच कसे और भावी रणनीति पर विमर्श किया।

प्रताप होटल बिल्थरारोड के हॉल में हुई बैठक में बंसल ने सलेमपुर लोकसभा सीट की तैयारियों के बाबत जानकारी हासिल की। इस दौरान आगामी 14 मई को बलिया में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। एक-एक पार्टी पदाधिकारियों से श्री बसंल ने स्वयं जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पूरी बैठक में चुनिदा चयनित पार्टी पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया गया। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद श्री बंसल सड़क मार्ग से निकल गए। इससे पूर्व सुबह 11 बजे ही सड़क मार्ग से पहुंचे सुनील बंसल का स्वागत बलिया जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे व नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने किया।

बैठक में भाजपा नेता होसला प्रसाद उपाध्याय, रत्नाकर गिरी, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पंकज मोदी, राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, पिक्की वर्मा के अलावा सलेमपुर लोकसभा के पांचों विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी