जांच के नाम पर प्रधानों से अवैध वसूली कर रहे अधिकारी

प्रधान संगठन की बैठक रामदहिनपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानों व ग्राम पंचायतों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही उसके समाधान के लिए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि अधिकारियों द्वारा प्रधानों की छवि को बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा आए दिन जांच के नाम पर धनउगाही किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि राशन कार्ड वितरण में सरकार की उदासीनता प्रधानों के गले का फांस बन गया है। कहा कि राशन कार्ड आज से करीब 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:06 PM (IST)
जांच के नाम पर प्रधानों से अवैध वसूली कर रहे अधिकारी
जांच के नाम पर प्रधानों से अवैध वसूली कर रहे अधिकारी

जासं, बलिया : प्रधान संगठन की बैठक रामदहिनपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानों व ग्राम पंचायतों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही उसके समाधान के लिए विमर्श किया गया।

प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि अधिकारियों द्वारा प्रधानों की छवि बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों द्वारा आए दिन जांच के नाम पर धनउगाही की जा रही है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि राशन कार्ड वितरण में सरकार की उदासीनता प्रधानों के गले का फांस बन गया है। कहा कि राशन कार्ड आज से करीब 18 साल पहले बना था और अब नये राशन कार्ड के लिए आए दिन नए-नए फरमान जारी होते है। उन्होंने जल्द से जल्द शत प्रतिशत राशन कार्ड वितरण की मांग की। रणविजय राय ने कहा कि शासन की प्राथमिकता में है कि ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को तत्काल खाली कराई जाए लेकिन इस तरफ सक्षम अधिकारियों का ध्यान न जाकर केवल प्रधानों के जांच की तरफ जाना ¨चताजनक है। इस मौके पर सतीश ¨सह, रणजीत मिश्र, विमल पाठक, ¨पटू मिश्र, कृपाशंकर तिवारी, श्रीराम तिवारी, राजनारायण उपाध्याय, नफीस अख्तर, रामदेव यादव, शमीम अंसारी आदि मौजूद थे। संचालन जिला प्रवक्ता हरेराम राय ने किया।

chat bot
आपका साथी