रेलवे स्टेशन से आधा दर्जन महिलाएं गिरफ्तार

बलिया महिला थाना पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर से आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह सभी स्टेशन परिसर में सेक्स रैकेट का धंधा करती थीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:29 PM (IST)
रेलवे स्टेशन से आधा दर्जन महिलाएं गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन से आधा दर्जन महिलाएं गिरफ्तार

बलिया: महिला थाना पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर से आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह सभी स्टेशन परिसर में सेक्स रैकेट का धंधा करती थीं। एन्टी रोमियो टीम महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्र के नेतृत्व में स्टेशन के सामने चेकिग अभियान चलाया गया। इसी बीच कुछ लोगों ने आकर स्टेशन परिसर में चल रहे इस धंधे के बारे में जानकारी दी। इस पर वह अपनी टीम के साथ छापेमारी कर धंधे से जुड़ी आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। महिला एसओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी