शिव को साक्षी मान शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल

जासं नगरा (बलिया) क्षेत्र के इंदासो ग्राम में सोमवार को शिवमंदिर पर भगवान शिव को साक्षी मान कर एक प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकडों पुरुष व महिलाओं की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 06:05 AM (IST)
शिव को साक्षी मान शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल
शिव को साक्षी मान शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल

जासं, नगरा (बलिया) : इंदासो ग्राम में सोमवार को शिवमंदिर पर भगवान शिव को साक्षी मान कर प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकडों पुरुष व महिलाओं की भीड़ जुट गई थी। ग्राम प्रधान शेरबहादुर की मौजूदगी दुल्हन की विदाई हुई। गांव की युवती घोघरा मलप के एक युवक से मोबाइल पर अक्सर बात करती थी। दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया और साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। सोमवार को युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। दोनों ने कहीं भागने की योजना बना डाली। इसकी भनक जब युवती के परिजनों को लगी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया। युवक के घर फोन से सूचना देकर उसके माता पिता को बुलाया गया। काफी देर तक पंचायत हुई। प्रेमी युगल के अड़ियल रुख के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए।

chat bot
आपका साथी