कच्चे मकान दीवार धराशायी, मलबे में दबने से किशोर की मौत

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) उभांव थाना के जमुआंव गांव में शुक्रवार की आधी रात

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 03:59 PM (IST)
कच्चे मकान दीवार धराशायी, मलबे में दबने से किशोर की मौत
कच्चे मकान दीवार धराशायी, मलबे में दबने से किशोर की मौत

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना के जमुआंव गांव में शुक्रवार की आधी रात को कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। इसके मलबे में दबने से सोते समय 15 वर्षीय किशोर मनदीप प्रजापति की मौत हो गई। वहीं पास में सोए उनके माता-पिता बाल-बाल बच गए। इस हादसे में गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मलबे से उसे किसी तरह से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हरिशंकर प्रजापति रात को कमरे में अपनी पत्नी व बेटे के साथ सोए हुए थे। उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि उनका कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर जाएगा। आधी रात को अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। जब तक वह कुछ समझते बेटे मलबा के नीचे दब गया। यह देख स्वजन जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मलबे से किसी तरह से किशोर को बाहर निकाला गया। बेटे की मौत पर स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रजिस्टार कानूनगो महेंद्र गुप्ता ने भी मौका मुआयना किया। साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। लोगों ने बताया कि जल जमाव के कारण घरों की दीवारों में सीलन हो गया था। इसके कारण यह हादसा हुआ।

chat bot
आपका साथी