झारखंड के वित्तमंत्री व भाजपा विधायक का फूंका पुतला

झारखंड के शिक्षामंत्री जगन्नाथ महतो द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों को ही सरकारी नौकरी देने वाले बयान का विरोध करने वाले झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव व भाजपा विधायक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 05:04 PM (IST)
झारखंड के वित्तमंत्री व भाजपा विधायक का फूंका पुतला
झारखंड के वित्तमंत्री व भाजपा विधायक का फूंका पुतला

जासं, बैरिया (बलिया): झारखंड के शिक्षामंत्री जगन्नाथ महतो द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वालों को ही सरकारी नौकरी देने वाले बयान का विरोध करने वाले झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव व भाजपा विधायक सीपी सिंह शुक्रवार को पुतला दहन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में लोगों ने दोनों नेताओं के विरोध को निरर्थक बताया। कहा कि देश के वर्तमान व पूर्व सांसद व विधायक या तो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दें या सरकारी सुविधा छोड़ दें। इस दौरान देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर अमित सिंह, सिपाही सिंह, काशीनाथ पांडेय, सुशील यादव, गोपालजी गुप्ता, डिपल सिपाही, पंकज वर्मा, विशाल यादव, श्रीराम, राहुल, विजय प्रताप, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी