शोएब की हत्या के पीछे कहीं छह वर्ष पूर्व की रंजिश तो नहीं

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 04:25 PM (IST)
शोएब की हत्या के पीछे कहीं छह वर्ष पूर्व की रंजिश तो नहीं
शोएब की हत्या के पीछे कहीं छह वर्ष पूर्व की रंजिश तो नहीं

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम शोएब (25) पुत्र शकील की चाकू से गोद कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। घटना के पीछे पुलिस बदले की भावना मान कर जांच कर रही है।

शोएब की हत्या में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नागपुर निवासी इशान उर्फ राजा (20) पुत्र जैनुउल आजाद के साथ शोएब के बीच भले ही कई और कारण हो सकते हैं लेकिन लगभग 6 वर्ष पूर्व 2014 में शोएब ने एहतशान उर्फ राजा की बहन को घर से भगा ले गया था। कुछ दिनों के बाद वह लड़की बरामद भी हो गई थीं। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। शोएब काफी समय के बाद मुंबई से तीन माह पूर्व घर आया हुआ था कि शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने शोएब को चाकू से गोद कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और छठ पर्व से लौट रही महिलाओं के दौड़ाने पर बदमाश भाग निकले थे। कोतवाली पुलिस मृतक शोएब के चाचा जमील अख्तर उर्फ पप्पू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 6 वर्ष पुरानी हुई उक्त घटना सहित अन्य कई विदुओं पर विधिवत जांच में भले ही जूट गई तो कितु पिछले कुछ महीनों से रसड़ा में लगातार बढ़ रही लूट, हत्या, मारपीट सहित अन्य आपराधिक की घटनाआओं ने पुलिस पर कई सवाल खड़ा करके रख दिया है।

chat bot
आपका साथी