गणपति बप्पा मोरया की जयकारों से गूंजा रसड़ा

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा में गणपति महोत्सव कार्यक्रम गुरुवार की शाम से श्रीना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:14 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया की जयकारों से गूंजा रसड़ा
गणपति बप्पा मोरया की जयकारों से गूंजा रसड़ा

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा में गणपति महोत्सव कार्यक्रम गुरुवार की शाम से श्रीनाथ बाबा मां भवानी गणेश उत्सव युवा संघ हास्पिटल रोड रसड़ा के तत्वावधान में विधि-विधान से शुरू हो गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर सर्वप्रथम श्रीनाथ मठ रसड़ा के महंत कौशलेंद्र गिरि ने गणपति बप्पा की पूजा आराधना कर लोक मंगल की कामना की। गुरुवार से शुरू यह पूजा 17 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान प्रत्येक शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समापन पर 18 सितंबर को मूर्ति विसर्जन होगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में अध्यक्ष रोहित कुमार गुप्त सहित विकास कुमार, रोहित, अतुल, आशुतोष, सनद त्रिपाठी आदि महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी