पिकअप व टेंपो की टक्कर में चालक की मौत, चार घायल

जागरण संवाददाता फेफना (बलिया) थाना क्षेत्र के बंघैता मोड़ पर गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:26 PM (IST)
पिकअप व टेंपो की टक्कर में चालक की मौत,  चार घायल
पिकअप व टेंपो की टक्कर में चालक की मौत, चार घायल

जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया) : थाना क्षेत्र के बंघैता मोड़ पर गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियो भरीं टेंपो में टक्कर मार दिया। हादसे में टेंपो चालक लखी राम की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।

लखी राम (30) फेफना के रहने वाले थे। घायलों में फेफना के भीम राजभर (40), महेश (32) तथा तीखा के संतोष राम (30) हैं।

मझौंवा में हादसा, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, मझौंवा (बलिया) : स्थानीय थाना के सामने पिकअप व टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए। इसमें आगे बैठे दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया जबकि शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी