लॉकडाउन का सबने किया पालन, शांत दिखा शहर

जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद नगर और आसपास के संक्रमित इलाकों में डीएम के द्वारा किए गए लॉकडाउन में पहले दिन सबने पालन किया। सड़क पर काफी कम संख्या में लोग दिखे। शहर की दुकानें भी बंद रहीं। कुछ लोग आवश्यक कार्य के लिए अपने निजी साधन से आवगमन करते जरूर दिखे लेकिन सामान्य तौर पर लॉकडाउन पूरी तरह सफल दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:00 PM (IST)
लॉकडाउन का सबने किया पालन, शांत दिखा शहर
लॉकडाउन का सबने किया पालन, शांत दिखा शहर

जागरण संवाददाता, बलिया : शुक्रवार को लॉकडाउन के पहले दिन जनपद का कोना-कोना शांत नजर आया। हालांकि पॉजिटिव केस की संख्या अनवरत बढ़ने से लोगों में भय व दहशत का माहौल रहा। कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद नगर और आसपास के संक्रमित इलाकों में दस जुलाई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है।

शुक्रवार को सड़क पर काफी कम संख्या में लोग दिखे। शहर की दुकानें भी बंद रहीं। कुछ लोग आवश्यक कार्य के लिए अपने निजी साधन से आवगमन करते जरूर दिखे लेकिन सामान्य तौर पर लॉकडाउन पूरी तरह सफल दिखा। नगरवासी भी जिलाधिकारी के इस कदम को सही मान रहे हैं। इसलिए कि कोरोना अब शहर सहित आसपास के इलाकों में भी तेजी से फैलने लगा है। लॉकडाउन में शहर सहित 15 मोहल्ले

कोरोना के बढ़ते केस के देखते हुए लॉकडाउन में शहर सहित आसपास के शहरी स्वरूप वाले 15 इलाके रामपुर महावल, बहेरी, चंद्रशेखरनगर, माल्देपुर, हैबतपुर, परमन्दापुर, निधरिया, जेपीनगर नई बस्ती, जिराबस्ती, परिखरा, तिखमपुर, बहादुरपुर, अमृतपाली, सरसपाली व ओझा के छपरा में कोरोना का मामला आने की वजह से कंटेनमेंट जोन घोषित हुए हैं। सर्वत्र सख्ती बढ़ा दी गई है। जगह-जगह हुई वाहनों की चेकिग

लॉकडाउन में पहले दिन शुक्रवार को शहर के प्रवेश द्वार माल्देपुर मोड़ व अगरसंडा गांव के पास तैनात पुलिस ने बैरियर लगाकर शहर में प्रवेश करने वालों को वापस लौटा दिया। इस दौरान बिना मास्क के वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटा। बाहर से आने वाले वाहनों व जरूरी काम के लिए जा रहे लोगों को जांच उपरांत इंट्री की। प्रशानिक कार्यालय तक संकमण पहुंचने के बाद नगर निगम क्षेत्र को संक्रमण से बचाने व डोर टू डोर सर्वे करने के लिए शहर सहित आसपास के गांवों को सील कर दिया गया है। एक और बढ़ा कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 49

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में भी एक कोरोना संक्रमित केस सामने आया है। इसे लेकर अब तक जनपद में कुल 148 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। वहीं जनपद के पांच लोग बाहर के प्राइवेट लैब से अपनी जांच कराए है और वे जनपद से बाहर हैं। कोरोना संक्रमितों में 99 लोग सफल उपचार के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केस 49 हैं। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक जनपद में 6006 लोगों के सेंपल लिए गए हैं। इनमें ट्रूनेट लैब से 344 की जांच हुई है। इसमें 4824 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि अभी 1037 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जितने भी एक्टिव केस मिले हैं उनमें उनमें 48 एल वन अस्पताल बसंतपुर व एक मरीज आजमगढ़ में भर्ती हैं। जनपद में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी