अधेड़ ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

जासं, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव की अनुसूचित बस्ती में बुधवार को खेत में घ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 04:42 PM (IST)
अधेड़ ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
अधेड़ ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

जासं, रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव की अनुसूचित बस्ती में बुधवार को खेत में घास काट रही लगभग 12 वर्षीय किशोरी से अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान गांव के ही लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसके कपड़ों को फाड़ डाला। किसी प्रकार वह उसके चंगुल से भाग कर घर आई। इसके बाद परिजनों से आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिवार के सदस्य पूछने गए तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वह भाग निकला।

chat bot
आपका साथी