वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न से सम्मानित हुए डा.आदित्य

जासं इंदरपुर (बलिया) पद्म श्री डा.मणि भाई देसाई मानव सेवा ट्रस्ट पुणे में आयोजित सरदार पटेल की जयंती पर डा.आदित्य कुमार अंशु निवासी इसारी सलेमपुर बलिया को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:59 PM (IST)
वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न से सम्मानित हुए डा.आदित्य
वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न से सम्मानित हुए डा.आदित्य

जासं, इंदरपुर (बलिया) : पद्मश्री डा.मणि भाई देसाई मानव सेवा ट्रस्ट पुणे में आयोजित सरदार पटेल की जयंती पर डा.आदित्य कुमार अंशु निवासी इसारी सलेमपुर बलिया को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंशु ने अभिरुचि साहित्य संरचना, सामाजिक सेवा, कला के साथ ही अभिनय, मंच संचालन, निर्देशन, पटकथा, गीत, गजल, कविता, कहानी, नाटक, एकांकी, संस्मरण आदि के लेखन के साथ संपादन व पुस्तक प्रकाशन में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अंशु प्रख्यात साहित्यकार डा.राम सेवक विकल के पुत्र हैं। हाल ही में विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ गांधीनगर भागलपुर के तत्वावधान में महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी सेवा आश्रम में 23वां सम्मान समारोह 12 व 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। जिसमें डा.आदित्य अंशु को हिन्दी रत्न सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी