कृषि मंडी चालू कराने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बलिया कृषि मंडी चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को सब्जी व फल विक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 06:11 PM (IST)
कृषि मंडी चालू कराने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन
कृषि मंडी चालू कराने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया : कृषि मंडी चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को सब्जी व फल विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। शासन की तरफ से 31 वर्ष पूर्व सहतवार क्षेत्र के बलेउर गांव में बनाई गई कृषि मंडी आज तक संचालित नहीं हो सकी। इसको लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया।

व्यापारी नेता अरविद गांधी ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी कृषि मंडी दिन पर दिन जर्जर होती जा रही है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। प्रशासन को व्यापारियों के सामान की सुरक्षा का भी इंतजाम करना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर इसे चालू नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य हो जाएगा।

इस दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी एचपी शाही को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 31 वर्ष पूर्व बने बलेउर कृषि मंडी को जल्द से जल्द चालू कराया जाए ताकि सैकड़ों फल सब्जी विक्रेताओं की जीविका चल सके। जिलाधिकारी ने इसे जल्द चालू कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में प्रदीप गुप्ता, अशफाक अहमद, सतीश कुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, भोलाजी प्रसाद, विजय तुरहा, दिनेश वर्मा, विजय वर्मा, शिवानंद गुप्ता, लल्लन वर्मा, अशोक वर्मा, मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी