विश्व मजदूर दिवस पर रैली निकाल करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को स्थानीय ब्रह्म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 10:16 PM (IST)
विश्व मजदूर दिवस पर रैली निकाल करेंगे प्रदर्शन
विश्व मजदूर दिवस पर रैली निकाल करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रेलवे ठेका मजदूर यूनियन की बैठक रविवार को स्थानीय ब्रह्माइन सत्ती के स्थान पर हुई। इसमें रेलवे ठेका मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने मजदूरों पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे उत्पीड़न व शोषण को बंद करने की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान एक मई को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदर्शन कर रैली निकालने का निर्णय लिया गया। मजदूरों की यह रैली रसड़ा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचेगी। इसे मुख्य अतिथि मजदूर नेता राघवेंद्र कुमार संबोधित करेंगे। इस मौके पर सर्वदेव भगत, रमाकांत, गुलाब राम, देवनारायण, सियाराम मास्टर, उषा देवी, गुलाबी देवी आदि ने भी विचार रखे। संचालन रमाकांत ने किया।

chat bot
आपका साथी