सियार ने कई लोगों को किया जख्मी

जासं नगरा (बलिया) क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सोमवार की रात एक पागल सियार ने जमकर आतंक मचाया। उसने गांवों में घूम-घूम कर एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 04:41 PM (IST)
सियार ने कई लोगों को किया जख्मी
सियार ने कई लोगों को किया जख्मी

जासं, नगरा (बलिया) : क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सोमवार की रात एक सियार ने जमकर आतंक मचाया। उसने गांवों में घूम-घूम कर एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। घटना की रात लोग जब दरवाजे पर गहरी नींद में सो रहे थे, महिलाएं शौच के लिए जा रही थीं सियार ने एक गांव से दूसरे गांव में पहुंच कर लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। सियार ने नेहा 14 वर्ष, दीनदयाल 45 जंहागीरापुर, विजय यादव 53 वर्ष भंडारी, नसरुद्दीन 40 वर्ष, शिवकुमारी 25 वर्ष, आशुतोष 30 वर्ष, मंजू देवी 35 वर्ष, श्रीकृष्ण गुप्त नगरा, डब्लू 60 वर्ष, गुड्डू चौहान 22 वर्ष पड़री, आसिफ 28 वर्ष नगरा को काट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को मरहमपट्टी व एन्टी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। ग्रामीणों द्वारा पागल सियार की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी