प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास

प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने एक दिन का उपवास रखा और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 05:59 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास

जागरण संवाददाता, बलिया: प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने एक दिन का उपवास रखा और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार गुंडई के बल पर आवाज दबाना चाह रही है। प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने उनके ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने व तत्काल रिहा करने की मांग की। इस मौके पर फूल बदन तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, बृजेश सिंह गाट, सुनील कुमार सिंह, विपिन कुमार पांडेय, शिवप्रताप ओझा, सागर सिंह राहुल, अभिजीत तिवारी सत्यम, विवेक ओझा, बंटी मिश्रा, जैनेंद्र पांडे मिटू, प्रमोद तिवारी, डब्लू तिवारी, दिनेश राजभर आदि मौजूद थे। संचालन रूपेश चौबे ने किया।

chat bot
आपका साथी