खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल जोरों पर

खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल जोरों पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM (IST)
खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल जोरों पर
खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल जोरों पर

जागरण संवाददाता, बलिया : जिले के कई इलाके सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का हब बनते जा रहे हैं। वर्षों से यह धंधा फल-फूल रहा है जो आज भी बिना किसी रुकावट व भय के अनवरत जारी है। पुलिस ने लगभग तीन माह पूर्व दो गांवों में छापा मारकर भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न की बरामदगी की थी। दो लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अन्य लोगों की अभी जांच चल रही है, बावजूद इसके धंधे से जुड़े लोगों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है।

लगभग पांच माह पूर्व सुखपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनरही गांव में एक निजी गोदाम पर छापा मारकर सील कर दिया था। कालाबाजारी में बेचने हेतु डीसीएम पर लदे 190 बोरी चावल बरामद किए गए थे। पुलिस ने डीसीएम के चालक, खलासी और चार मजदूरों को हिरासत में भी लिया था। इसकी सूचना सुखपुरा पुलिस ने संबंधित विभाग सहित अपने उच्चाधिकारियों को भी दी थी। इस तरह की कार्रवाई एक माह पूर्व भी सदर क्षेत्र में की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि पकड़ी गई अधिकांश बोरियां सरकारी हैं जबकि कुछ अनाज को प्राइवेट बोरियों में भर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य तस्कर फरार हो गया था।

इससे पूर्व भी बरामद हुई थीं 200 बोरी

इसके पूर्व भी थाना क्षेत्र के भलुही गांव में पुलिस ने एक निजी मकान में छापा मार कर 200 बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद किया था। साथ ही संबंधित विभाग के तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा भी विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। इसकी भी जांच अभी चल रही है। कार्रवाई के बावजूद सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का धंधा खुलेआम चल रहा है।

chat bot
आपका साथी