विष्णु नाम का जप श्रेयस्कर

जासं, इंदरपुर (बलिया) : राम जानकी मंदिर परिसर हो और वहां विष्णु महायज्ञ हो तो परिक्रमा करने का महत्व बढ़ जाता है वहीं शांत चित्त होकर मण्डप की परिक्रमा करते समय श्री विष्णु के नाम का जप करना श्रेयस्कर होता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 05:21 PM (IST)
विष्णु नाम का जप श्रेयस्कर
विष्णु नाम का जप श्रेयस्कर

जासं, इंदरपुर (बलिया) : राम जानकी मंदिर परिसर हो और वहां विष्णु महायज्ञ हो तो परिक्रमा करने का महत्व बढ़ जाता है वहीं शांत चित्त होकर मण्डप की परिक्रमा करते समय श्रीविष्णु के नाम का जप श्रेयस्कर होता है। उक्त विचार मानस प्रवचनकर्ता अंजली द्विवेदी के हैं। मंगलवार की शाम कथा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पण भावना के साथ की गई भक्ति से भगवान प्रसन्न होकर मानव जीवन को धन्य कर देते हैं। भगवान भाव के भूखे हैं कलिकाल में केवल राम नाम का सुमिरन करते रहना चाहिए। कथा में परिक्रमा करने वाले भक्त जनों का रेला बढ़ता जा रहा है तो प्रकाण्ड विद्वानों के मंत्रोच्चार से इलाका गुंजायमान हो जा रहा है। आयोजक अजय यादव, राजेश यादव, रामाशीष शर्मा, सुनील शर्मा समेत मनोज यादव व्यवस्था में लगे रह रहे हैं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 15 फरवरी को होगी जबकि भव्य भण्डारे के साथ समापन 16 फरवरी को होगा।

chat bot
आपका साथी