गुरु अरजन देव महाराज का मना शहीदी पर्व

जासं बलिया सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का पावन शहीदी पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इनके शहीदी पर्व पर कई दिनों से गुरुद्वारे में शरबत छबील की सेवा की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jun 2019 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 12:13 AM (IST)
गुरु अरजन देव महाराज का मना शहीदी पर्व
गुरु अरजन देव महाराज का मना शहीदी पर्व

जासं, बलिया : सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अरजन देव महाराज का पावन शहीदी पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इनके शहीदी पर्व पर कई दिनों से गुरुद्वारे में शरबत छबील की सेवा की जा रही है। वहीं चौक में सुबह से ठंडे पानी, शरबत की सेवा की गई। नगर के गुरुद्वारा रोड, स्टेशन रोड, चौक शहीद पार्क आदि जगहों पर शरबत की सेवा की गई। इसके साथ ही गुरुद्वारा रोड में सागर साड़ी हाउस के सौजन्य से सरदार संजय सिंह ने व सरदार सागर सिंह नगेंद्र ने छबील की सेवा के साथ पौधे बांटने का भी कार्य किया। साथ ही पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार बलजीत सिंह सीए, सरदार हरविदर सिंह, सरदार सागर सिंह नगेंद्र, सरदार सुरेंदर सिंह चावड़ा, सरदार स्वर्ण सिंह आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी