ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सम्मानित

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भृग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 05:54 PM (IST)
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सम्मानित
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सम्मानित

जागरण संवाददाता, बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भृगु आश्रम स्थित जिला कार्यालय पर हुआ। संरक्षक केसरीनंदन त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ लगभग पिछले एक साल से जनपद में सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य एक चरित्रवान संस्कारवान आदर्श समाज की स्थापना है। इस मौके पर ओम प्रकाश पांडेय जिला प्रभारी, राजदीपक तिवारी, जिला संगठन मंत्री करुणेश पांडेय, जिला संयोजक अभिषेक तिवारी व संजय पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी