75 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बलिया सदर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कदम चौराहा टोल टैक्स तिराहा से मंग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:37 PM (IST)
75 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
75 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बलिया: सदर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कदम चौराहा टोल टैक्स तिराहा से मंगलवार की रात को पिकअप पर लदे पुआल के बीच 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो साथी पुलिस को झांसा देकर भाग निकलने में सफल हो गए। तस्कर इस शराब की खेप को बिहार सप्लाई के लिए लेकर जा रहे थे।

सदर कोतवाल विपिन सिंह को सूचना मिली कि तस्कर शराब की खेप जनेश्वर मिश्र सेतु से बिहार ले जाने के फिराक में है। इस पर वह ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज अतुल मिश्रा, सतनी सराय चौकी इंचार्ज सुनील सिंह व एसआई अजय यादव को तत्काल कदम चौराहा भेज दिया। पुलिस टीम वहां पर घेराबंदी कर वाहन चेकिग करने लगी। इसी बीच पुआल लदी पिकअप आती हुई दिखाई दी। चालक पुलिस टीम को देखते हुए गाड़ी कुछ दूर पहले ही रोक दिया। पुलिस कर्मियों ने शंका होने पर तत्काल गाड़ी के पास पहुंच गए। पुलिस ने तस्कर प्रियांशु तिवारी निवासी आशापुर व विशाल सिंह निवासी सुजायत थाना चितबड़ागांव को हिरासत में ले लिया। वहीं इनके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस की तलाश पर पिकअप पर पुआल के नीचे रखे 75 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 3600 बोतलें थी। पुलिस के अनुसार इन तस्करों ने पिकअप का नंबर भी बदल दिया था।

chat bot
आपका साथी