बीमित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के लिए 71.44 लाख जारी

जागरण संवाददाता बलिया सरकार ने किसानों को फसल बीमा की सुविधा दी है। इसके प्रति जो भी कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:01 PM (IST)
बीमित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के लिए 71.44 लाख जारी
बीमित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के लिए 71.44 लाख जारी

जागरण संवाददाता, बलिया : सरकार ने किसानों को फसल बीमा की सुविधा दी है। इसके प्रति जो भी किसान जागरूक हैं उन्हें फसल नुकसान का पूरा लाभ मिल रहा है। जनपद में जलभराव से बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए बीमित 902 किसानों को बतौर 71.44 लाख रुपये की धनराशि खातों में भेजी गई है। इसमें मक्का के 135 व धान के 767 किसान हैं। अगली किस्त क्रॉप कटिग के बाद मिले उत्पादन के आधार पर भेजी जाएगी। इन किसानों की ओर से दावा करने के बाद कृषि व बीमा एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड ने सर्वे कर 524 गांवों को चिह्नित किया था। सुरहा ताल किनारे के 30 व टोंस नदी से प्रभावित 37 गांवों का सर्वे नहीं हुआ था। इसके लिए किसान आंदोलित थे। बाद में संबंधित कंपनी की ओर से इन इलाकों के किसानों का भी सर्वे हुआ।

----

-बीमित राशि का 75 फीसद है देय

फसल बीमा के नियमों के तहत बीमित राशि का कुल 75 फीसदी देय निर्धारित है। मक्का के 135 किसानों को कुल 7.17 लाख रुपये व धान के 767 किसानों के खाते में कुल 64.49 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।

-इंद्राज, उप कृषि निदेशक, बलिया।

----

-बाढ़ क्षेत्र के किसानों को नहीं मिली क्षतिपूर्ति

बाढ़ क्षेत्र में फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति अभी तक नहीं मिली है। इन किसानों को राज्य आपदा कोष से क्षतिपूर्ति देने का प्राविधान है। इस क्षेत्र के किसान बीमा भी नहीं करा पाते। इसलिए कि यह क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। फसल नुकसान के बाद बाढ़ क्षेत्र के किसानों के नुकसान का सर्वे भी क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा किया गया था। किसान उम्मीद में थे कि रबी की बोआई के समय तक उन्हें क्षतिपूर्ति मिल जाएगी, लेकिन उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला। बोले किसान

-बाढ़ के बाद लेखपालों द्वारा सर्वे किया जा रहा था तो लगा कि बहुत जल्द बाढ़ से हुई क्षति पर भी सरकार विचार करेंगी लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं होने से किसान तंगी के शिकार हैं।

- अश्विनी सिंह

----

-बाढ़ और बारिश से इस साल खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। रबी के समय भी अभी तक बहुत से किसानों के खेत जलजमाव से डूबे हुए हैं। ऐसे में भी सरकार क्षतिपूर्ति नहीं देगी तो कब देगी।

- हजारी सिंह

----

-हर साल बाढ़ से बड़ी संख्या में किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। नुकसान का आकलन भी हर साल होता है, लेकिन क्षतिपूर्ति देने के मामले में हमेशा इसी तरह की स्थिति होती है।

- अरविद सिंह

----

-बाढ़ और बारिश से इस साल खरीफ की फसल पूरी तरह बर्बाद हुई है। रबी का सीजन चल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से सर्वे हुआ तो ऐसा लगा कि क्षतिपूर्ति जल्द मिल जाएगी, लेकिन अभी तक किसान इंतजार कर रहे हैं।

- धनंजय सिंह

chat bot
आपका साथी