एक मुश्त समाधान योजना में 30 लाख की वसूली

जागरण संवाददाता बलिया जनपद के 21 स्थानों पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाया गया। 30

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:18 PM (IST)
एक मुश्त समाधान योजना में 30 लाख की वसूली
एक मुश्त समाधान योजना में 30 लाख की वसूली

जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद के 21 स्थानों पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत कैंप लगाया गया। 30 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। 245 उपभोक्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिया, इसमें 210 का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। वहीं 12546 बकायेदारों को लाइनमैन के माध्यम नोटिस दी गई। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने भरौली में चल रहे कैंप का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने रामपुर स्थित कार्यालय पर समस्याओं को निदान किया। बताया कि रविवार को छुट्टी के दिन भी कैंप का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी