हवाई फायरिंग कर पेट्रोल पंप से 2.26 लाख की लूट

जागरण संवाददाता सहतवार (बलिया) पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे ट्रक मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 05:56 PM (IST)
हवाई फायरिंग कर पेट्रोल पंप से 2.26 लाख की लूट
हवाई फायरिंग कर पेट्रोल पंप से 2.26 लाख की लूट

जागरण संवाददाता, सहतवार (बलिया): पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे ट्रक में डीजल भरवाने को लेकर कर्मचारियों व वाहन स्वामी में मारपीट हो गई। इस दौरान मारपीट करने वालों ने 2.26 लाख रुपये पंप कर्मचारियों से छीन लिए। यह घटना क्षेत्र के रजौली स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर हुई।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने मौके का मुआयना करने के साथ ही मातहतों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पेट्रोल पंप के मालिक सत्यदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि बगल के गांव के युवक ट्रक में डीजल डलवाने आए थे। तेल डलवाने के बाद एकाएक मशीन बंद हो गई। इसको लेकर नोजल चालक व ट्रक के साथ आए युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने पेट्रोल पंप के खाते में 26075 रुपये डाल दिए। कुछ देर बाद वहां कई अन्य युवक पहुंच गए और असलहा लहराते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान युवकों ने हवाई फायरिग कर कर्मचारियों को आतंकित कर दिया। इसके बाद युवकों ने कर्मचारी राजेश यादव निवासी सुवरहा से एक लाख साठ हजार रुपये, विनोद सिंह निवासी राजा गांव से 26 हजार व अमरजीत यादव हसनपुरा से चालीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने घटना की तहकीकात करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पंप संचालक ने अंकित कुमार मिश्र निवासी छपिया विषौली समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर थाने में दी है।

ट्रक मालिक विनय मिश्रा ने बताया कि चालक तेल भरवाने के लिए गया था। डीजल भरते समय अचानक पंप बंद हो गया। इसके बाद ट्रक चालक पंप मशीन का मीटर अपने मोबाइल में खींचने लगा। पंप कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर चालक रसीद मांगने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पैसे को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद ट्रक चालक ने थाने में आकर तहरीर दी थी। इस घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है।

chat bot
आपका साथी