व्यक्ति नहीं, विचार थे चंद्रशेखर : उपेंद्र

बलिया : प्रखर समाजवादी, युवा तुर्क जैसे शब्दों से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 10वीं पुण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jul 2017 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jul 2017 06:13 PM (IST)
व्यक्ति नहीं, विचार थे चंद्रशेखर : उपेंद्र
व्यक्ति नहीं, विचार थे चंद्रशेखर : उपेंद्र

बलिया : प्रखर समाजवादी, युवा तुर्क जैसे शब्दों से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य एवं चंद्रशेखर' विषय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि चंद्रशेखर के विचारों को याद रखना व उसे जन-जन तक पहंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चंद्रशेखर व्यक्ति नहीं विचार थे और विचार हमेशा ¨जदा रहते हैं। चंद्रशेखर कहा करते थे कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। वे राजनीति में बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते थे। चंद्रशेखर का पूरे विश्व ने लोहा माना। उनका व्यक्तित्व इतना बड़ा था कि जब वे संसद में बोलते थे तो सब चुप होकर उनकी बातों को सुनते थे। एक सामान्य परिवार के होते हुए उन्होंने ऊंचाई को छुआ। इस यूनिवर्सिटी को स्थापित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। यह भी कहा कि इसमें काफी कुछ कमियां छोड़ दी गई थी, जिसे दूर कर पूर्वांचल में सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास होगा। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश विवि छपरा के कुलपति प्रो. हरिकेश ¨सह ने कहा कि चंद्रशेखर कर्मयोगी थे। नरेंद्रदेव के कहने पर पढ़ाई छोड़कर राजनीति के मैदान में कूद गए थे। चन्द्रशेखर ने कभी छोड़ना नहीं बल्कि जोड़ना सीखा। बीएचयू के प्रो. विनय ¨सह ने कहा कि हमें चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। पूर्व मंत्री राजधारी ¨सह ने कहा कि चंद्रशेखर स्वतंत्र अभिव्यक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने बिना समाज-सरकार की परवाह किए अपनी बात रखीं। पूर्व विधायक रामइकबाल ¨सह, छात्रनेता राणाप्रताप ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, सपा जिलाध्यक्ष यशपाल ¨सह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी, कमलेश ¨सह, जिला कोषाधिकारी प्रकाश ¨सह, टीडी कालेज के प्राचार्य केके मिश्र, टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव, सूर्यबली ¨सह, रामअवध पांडेय, गजेंद्रपाल ¨सह, वीरेंद्र राय, रवि राय, अमित यादव, डा. धर्मात्मानंद, राणाप्रताप ¨सह, ओंकार ¨सह, शैलेंद्र ¨सह पप्पू आदि ने अपने विचार रखते हुए पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति प्रो. योगेंद्र ¨सह ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से मंत्री उपेंद्र तिवारी को सम्मानित किया। वाणी वंदना गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विभा चतुर्वेदी के निर्देशन में छात्राओं ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेंद्र ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी