रहस्यमय ढंग से किशोरी गायब, प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के जमधरवा तिलापुर निवासी एक 15 वर्षीय किश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 04:51 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:51 PM (IST)
रहस्यमय ढंग से किशोरी गायब, प्राथमिकी दर्ज
रहस्यमय ढंग से किशोरी गायब, प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के जमधरवा तिलापुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी रेवती बाजार से रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। किशोरी की मां मुन्नी देवी ने स्थानीय थाना में तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि सोमवार की शाम रेवती बाजार में अपनी पुत्री बेबी के साथ सामान खरीदने के लिए आयी थीं। सब्जी मंडी के समीप एक लाउंड्री की दुकान पर पुत्री को बैठाकर कर थोड़ी दूर पर कुछ घरेलू सामान की खरीदारी कर रही थीं। सामान खरीद कर लौटी तो पुत्री गायब थी। दुकानदार से पूछने पर उसने अनभिज्ञता जाहिर की। पुत्री हकला कर बोलती हैं। पिता मंजय रजक बाहर परदेश में मजदूरी करते हैं। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी